फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   The absconding manager in the Rs 60,000 bond fraud case was arrested from Prayagraj

Banda News: 60 हजार के बॉड धोखाधड़ी में फरार मैनेजर प्रयागराज से गिरफ्तार

Thu, 13 Mar 2025 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
The absconding manager in the Rs 60,000 bond fraud case was arrested from Prayagraj
बांदा। करीब 60 हजार रुपये के बॉड की धोखाधड़ी के मामले में बैंक/फ्रेन्चाइजी मैनेजर को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


कमासिन थाना क्षेत्र के पछौंहा गांव निवासी प्रेम सागर ने 22 मई 2024 को थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसने सात दिसंबर 2017 को एक बैंक/फ्रेन्चाइजी शाखा कमासिन से 16-16 हजार रुपये के तीन बांड व 12 हजार रुपये का एक बांड कुल 60 हजार के बॉड खरीदे थे। इन बॉड को सहारा इंडिया बैंक/फ्रेन्चाइजी शाखा कमासिन के बैंक मैनेजर कुम्हेड़ासानी गांव निवासी जगदीश प्रसाद यादव ने 10 जनवरी 2019 में निकाल लिए।

तहरीर के आधार पर आरोपी जगदीश के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तब से आरोपी फरार चल रहा था। थानाध्यक्ष कमासिन अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी धोखाधड़ी व गबन के मामले दर्ज हैं। वह जेल भी जा चुका है। वर्तमान में जमानत पर बाहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed