{"_id":"cd00f5f0d27148687eeb4c0238698ad8","slug":"tempo-overturns-woman-killed-four-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंपो पलटने से महिला की मौत, चार घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंपो पलटने से महिला की मौत, चार घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार टेंपो पलट कर खंती में गिरने से महिला
विज्ञापन
यात्री की मौत हो गई। पति समेत चार घायल हो गए। पुलिस ने सभी को सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज
दिया।
शनिवार को दोपहर नरैनी से अतर्रा आ रहा यात्रियों से भरा तेज रफ्तार टेंपो चौरिहा पुरवा के पास पलटकर सड़क किनारे खंती में जा गिरा। चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला। राहगीरों व ग्रामीणों ने टेंपो में दबे घायलों को बाहर निकाला। पन्ना जिले के चंदौरा (अजयगढ़) निवासी गौरी (40) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
उसका पति लक्ष्मी प्रसाद (45) समेत दिलीप (12) निवासी बंडे, राजू (40) निवासी पिपरहरी और रामफल (40) निवासी अकेलवा गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष राकेश पांडेय ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। घायलों की सूचना उनके परिजनों को दी गई है।