फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tempo overturned, six injured

तेज रफ्तार टेंपो मवेशी से टकराया, छह घायल

Wed, 09 Sep 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 09 Sep 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Tempo overturned, six injured

तेज रफ्तार टेंपो के मवेशी के टकरा जाने से टेंपो में बैठे छह लोग घायल हो गए। इनमें से तीन को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर टेंपो कब्जे में ले लिया है। उधर बाइक सवार तीन छात्र सड़क पर मवेशी से टकराने के बाद घायल हो गए। उन्हें भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह अतर्रा से नरैनी जा रहा तेज रफ्तार टेंपो पड़मई गांव के पास मवेशी से टकराकर पलट गया। टेंपो सवार मंजू (20) पुत्री बहोरीलाल व कमला (25) पत्नी अवधेश, रुचि (20) पुत्री आशीष निवासी मुंगौरा, चित्ररेखा (50) पत्नी काशी प्रसाद व अर्चना (35) पत्नी अविनाश निवासी गर्गन पुरवा और चरवाहा नंद किशोर (40) पुत्र शिवलाल निवासी पड़मई घायल हो गए।
विज्ञापन


भैंस की मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तहसीलदार व पुलिस को दी। नायब तहसीलदार फूलचंद्र यादव व एसआई केसरी प्रसाद तिवारी ने घायलों को दूसरे टेंपो से सीएचसी पहुंचाया। मंजू, कमला व चित्ररेखा को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य घटना में जेएन कालेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र नकेलन पुरवा, नरैनी निवासी ज्ञानेंद्र (18) पुत्र महेंद्र पाल अपने दोस्त रवि (18) पुत्र राकेश (कतरावल) और अजय (18) निवासी मथना खेड़ा के साथ सोमवार को शाम एक ही बाइक पर नरैनी से बांदा आ रहे थे।


तिंदवारा गांव के पास मवेशी से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से तीनों घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, मुरवां हुसैनपुर निवासी हीरामनी (8) पुत्र राजा वर्मा मंगलवार को दोपहर गांव के प्राइमरी स्कूल से पढ़कर घर जाते समय चौपहिया वाहन की टक्कर से घायल हो गई। चालक वाहन लेकर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed