फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Telescopic operation of cancer in Mandal

मंडल में कैंसर का दूरबीन विधि से आपरेशन

Thu, 24 Feb 2022 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Telescopic operation of cancer in Mandal
बांदा मेडिकल कालेज में कैंसर मरीज का दूरबीन विधि से आपरेशन करते डा.सोमेश त्रिपाठी व उनकी टीम। संव - फोटो : BANDA
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल के मरीजों को कैंसर जैसे गंभीर मर्जों का आपरेशन दूरबीन विधि से कराने के लिए अब महानगरों पर आश्रित नहीं होना पड़ेगा। मंडल मुख्यालय स्थित मेडिकल कालेज में दूरबीन विधि से आपरेशन शुरू हो गए हैं। इसमें कैंसर ग्रस्त मरीजों के भी आपरेशन नि:शुल्क किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उम्र बढने के साथ ही लोगों को लघुशंका में कई मर्ज और समस्याओं से जूझना पड़ता है। ज्यादातर मामले प्रोटेस्ट बढ़ने, किडनी, यूरिन ब्लाडर में पथरी, पेशाब नली का कैंसर आदि के होते हैं। इन मरीजों की संख्या हाल के दिनों में चित्रकूटधाम मंडल में बढ़ी है। इनका इलाज या आपरेशन के लिए महानगर की शरण लेनी पड़ती थी। इस पर मरीज को 70 से 80 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते थे।
विज्ञापन

ज्यादातर दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और झांसी में यह आपरेशन होते थे। अब मंडल मुख्यालय में स्थित रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में आधुनिक दूरबीन विधि से आपरेशन सुविधा चालू हो गई है। हाल ही में यहां शासन ने यूरो सर्जन डा.सोमेश त्रिपाठी की नियुक्ति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के साथ ही मेडिकल कालेज में प्रोस्टेट, पथरी, कैंसर के आपरेशन शुरू हो गए हैं। कुछ ही दिनों में कई गंभीर कैंसरग्रस्त मरीजों का दूरबीन विधि से किया गया आपरेशन सफल साबित हुआ है।

डा.सोमेश के मुताबिक दूरबीन विधि से आपरेशन में मरीज को कोई चीरा भी नहीं लगाना पड़ता। प्रधानाचार्य डा.मुकेश कुमार यादव का कहना है कि मेडिकल कालेज का उद्देश्य मंडल के मरीजों को शासन की मंशा के मुताबिक अच्छा और सुगम इलाज उपलब्ध कराना है।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed