फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager lost his life for a scarf

दुपट्टे का फंदा बना किशोरी ने दी जान

Thu, 02 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Teenager lost his life for a scarf
सांड़ी गांव में घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : BANDA
बांदा/खप्टिहा कलां। 17 वर्षीय किशोरी ने सरसों के खेत में पेड़ पर दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक अन्य घटना में धान मशीन के पट्टे में दुपट्टा फंसने से 13 वर्षीय बालिका के गले में फंदा कस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के सांड़ी गांव के मजरा मांझा डेरा में प्रियंका (17) पुत्री गजराज निषाद बुधवार को सुबह मां इमरती और छोटी बहन प्रीति के साथ खेत पर गई थी। मां से सिर में दर्द की बात कहकर प्रियंका घर के लिए निकल आई। घर से करीब एक किलोमीटर दूर सरसों के खेत में लगे नीम के पेड़ से दुपट्टे का फंदा बनाकर जान दे दी।
विज्ञापन

घर आते समय छोटी बहन प्रीति ने शव लटकता देख परिजनों को सूचना दी। पैलानी थानाध्यक्ष बलजीत सिंह, प्रधान प्रतिनिधि पतराखन निषाद व खप्टिहा कलां चौकी प्रभारी राधा मोहन ने घटनास्थल पर पहुंच गए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के धुंधुई गांव निवासी रामलाल की 13 वर्षीय पुत्री विद्यावती मंगलवार को शाम खेत में धान दरते समय उसका दुपट्टा मशीन में फंसने से गले में फंदा कस गया। जब तक उसे अलग किया उसकी मौत हो चुकी थी। भाई इंद्रजीत ने बताया कि विद्यावती दो बहनों में छोटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed