फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teenager commits suicide for not getting clothes

कपड़े न दिलाने पर किशोरी ने खुदकुशी की

Thu, 26 Aug 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide for not getting clothes
बांदा। रक्षाबंधन में पिता ने नए कपड़े नहीं दिलाए तो किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती किशोरी ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि लॉकडाउन में काम छूट जाने के बाद से परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है। कुछ दिनों बाद वापस दिल्ली जाना था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना शहर के मढ़िया नाका की है। कोरोना की दूसरी लहर में लॉकडाउन लगने पर बच्चीलाल सपरिवार अपने घर लौट आया था। रक्षाबंधन पर्व के बाद 24 अगस्त को सुबह उसकी पुत्री लक्ष्मी (15) ने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां बृहस्पतिवार को सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक मृत्यु के पूर्व लक्ष्मी ने सिर्फ इतना बताया कि वह एक मेडिकल स्टोर से जहरीली दवा खरीदकर लाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के वक्त पिता बच्चीलाल महोबा और किशोरी की मां अपने मायके जारी गांव गई थी। घर पर सिर्फ उसके दो भाई धीरू और दीपक मौजूद थे। पिता ने बताया कि घटना का ठोस कारण स्पष्ट नहीं हो सका। रक्षाबंधन में नए कपड़े न दिलाने से पुत्री नाराज थी।

लॉकडाउन में दिल्ली से घर आ जाने के बाद आर्थिक हालत ठीक नहीं है। इसी के चलते उसने कपड़े दिलाने से इनकार कर दिया था। किशोरी एकलौती थी और दिल्ली में 8वीं कक्षा में पढ़ती थी। कोतवाली नगर इंस्पेक्टर भास्कर मिश्र ने भी परिजनों के हवाले से यही जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed