फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   teen baik chor aur teen mobail chor dhare gae

तीन बाइक चोर और तीन मोबाइल चोर धरे गए

Tue, 18 Aug 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
teen baik chor aur teen mobail chor dhare gae
बांदा। अतर्रा पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान के दौरान वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन चोरों को चोरी की चार बाइकों व एक स्कूटी और तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 23 मोबाइल फोन बरामद किए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अतर्रा रवींद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान जरूहा चौकी के पास गंगेही तालाब निवासी राजेश उर्फ काली, कमासिन के महेढ़ गांव के जितेंद्र यादव पुत्र शारदा प्रसाद व कानपुर नगर के जवाहर नगर निवासी प्रशांत पुत्र पंजुमल को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चार बाइक और एक स्कूटी बरामद की गई। आरोपियों के पास 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ है। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया
विज्ञापन

उधर, शहर कोतवाली सिविल लाइन चौकी पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास 23 मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस के मुताबिक यह अंतरराज्यीय मोबाइल चोर गिरोह के सदस्य हैं। इनमें पंकज उर्फ सुंदर सेन पुत्र हरीशंकर (नौगांव, छतरपुर), राहुल उर्फ छंगा पुत्र राम सिया कोरी (दुरेड़ी, बांदा) और विमल सिंह राजपूत पुत्र रामप्रसाद लोधी (धरमपुर, पन्ना) शामिल हैं। इनके पास पांच मोबाइल मिले। पुलिस के मुताबिक इनके कब्जे से 18 और ऐसे मोबाइल बरामद किए गए हैं जो गायब हो गए, इनकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई। सिविल लाइन चौकी प्रभारी चंद्रपाल सिंह ने हमराहियों के साथ सर्विलांस की मदद से इन्हें गिरफ्तार कर मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक इनका अपराधिक इतिहास भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ाया कि तहरीर मिली है। दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed