फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Technical investigation will be done on Mau's works

मऊ के कार्यों की होगी तकनीकी जांच

Tue, 17 Dec 2019 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Technical investigation will be done on Mau's works
मऊ गांव के कार्यों की होगी तकनीकी जांच
विज्ञापन

डीएम ने गठित की दो सदस्यीय जांच समिति
ग्रामीणों ने शपथपत्र के साथ की थी शिकायत
कमासिन ब्लाक के मऊ गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। कमासिन ब्लाक में मऊ ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के बजट में धांधली और सरकारी धन के दुरुपयोग की शिकायत पर डीएम हीरालाल ने जांच के आदेश दिए हैं। दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर एक माह के अंदर तकनीकी जांच के बाद रिपोर्ट मांगी है।

मऊ के ग्रामीणों ने सामूहिक हस्ताक्षरों से शपथपत्र के साथ पिछले माह डीएम को शिकायती पत्र दिया था कि ग्राम प्रधान ने आवास निर्माण, शौचालय, मनरेगा आदि में घोटाला किया। शिकायत पर ग्रामीणों को फर्जी मुकदमों में फंसाने-डराने और धमकाने की कोशिश की। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने काफी संपत्ति जुटाई है। यह लगभग 3-4 करोड़ की है। इसकी जांच कराई जाए, वरना ग्रामीण आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम हीरालाल ने पंचायती राज नियमावली का हवाला देकर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक के अधिशासी अभियंता और विकास प्राधिकरण के सहायक अभियंता को जांच के आदेश दिए हैं। कहा है कि निर्माण कार्यों का तकनीकी परीक्षण करें। शिकायतकर्ता और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में दोनों का पक्ष सुनें। संयुक्त जांच और तकनीकी मूल्यांकन रिपोर्ट एक माह के अंदर उपलब्ध कराएं। डीएम ने यह भी कहा कि धनराशि का दुरुपयोग पाया जाए तो स्पष्ट किया जाए कि कितनी धनराशि का दुरुपयोग हुआ है। सचिव और प्रधान के नामों का उल्लेख किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed