फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Team of doctors deployed in Pachokhar, 200 tests on the first day

डिप्थीरिया मर्ज से ग्रसित भाई के बाद बहन भी भर्ती

Sun, 25 Sep 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Team of doctors deployed in Pachokhar, 200 tests on the first day
बांदा। डिप्थीरिया (गलाघोंटू) मर्ज से ग्रसित भाई के बाद बहन को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके गले में सूजन और दर्द है।
विज्ञापन

अब डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई। उधर, पचोखर गांव में स्वास्थ्य टीम तैनात कर दी गई है। पहले दिन करीब 200 लोगों की जांच की गई।
सीमावर्ती छतरपुर (मध्य प्रदेश) के बसराही गांव निवासी आकांक्षा (11) पुत्री भूरेलाल को शनिवार को दोपहर जिला अस्पताल लाया गया।
डिप्थीरिया रोग के लक्षण प्रतीत होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर के अलग वार्ड में रखा गया। चिकित्साधिकारी डॉ. विनीत सचान ने बताया कि उसका स्वॉब नमूना भी जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार को दोपहर उसके भाई अमित (9) को अस्पताल में भर्ती किया गया है। डिप्थीरिया लक्षण पर उसका नमूना जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डा.एके श्रीवास्तव ने बताया कि पचोखर (अतर्रा) गांव में नकुल की मृत्यु के बाद स्वास्थ्य टीम गांव भेजी गई है।
आशा और एएनएम को घर-घर सर्वे और बच्चों के टीकाकरण के निर्देश दिए गए हैं। बीमार बच्चों की काउंसलिंग की जाएगी। गंभीर बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज कराया जाएगा।
पहले दिन 50 घरों में करीब 200 बीमार लोगों की जांच की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed