फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teachers protest against TET mandate; meet MP.

Banda News: टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन, सांसद से मिले

Mon, 13 Jul 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 13 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest against TET mandate; meet MP.
बांदा। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों ने सोमवार को शहर में बाइक जुलूस निकाला। विरोध प्रदर्शन करते हुए सभी सांसद से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें बताईं।
विज्ञापन



टीएफआई के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी और जिला मंत्री प्रजीत सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने यह बाइक जुलूस निकाला। इसके लिए सभी शिक्षक पहले जीआईसी मैदान में पहुंचे और फिर विरोध प्रदर्शन करने के लिए रवाना हुए। शिक्षक बांदा-चित्रकूट सांसद कृष्णा पटेल से मिले और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




बताया कि 23 अगस्त 2010 को निर्धारित मिनिमम क्वालीफिकेशन के पैरा-4 को संसद के माध्यम से पारित कराकर अधिनियम में शामिल करके लाखों शिक्षकों और उनके परिवारों को राहत देने का काम भारत सरकार को करना चाहिए। यह ज्ञापन प्रधानमंत्री व शिक्षा मंत्री को प्रेषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रजीत सिंह ने कहा कि संसद के मानसून सत्र में सरकार को अध्यादेश लाकर समस्या का समाधान करना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान जय किशोर दीक्षित, रमाशंकर यादव, रामसुफल कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed