फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Teachers and instructors played in the memory of Dhyanchand

ध्यानचंद की याद में खेले शिक्षक और अनुदेशक

Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 29 Aug 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
Teachers and instructors played in the memory of Dhyanchand
बबेरू के पतवन में खेलकूद प्रतियोगिता में गोला फेंकतीं महिला शिक्षक। - फोटो : अमर उजाला

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की याद में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों और अनुदेशकों ने भाग लिया।  बुधवार को मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई। पतवन स्टेडियम में खेल प्रतियोगिता की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी राजीव प्रताप सिंह ने की। ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डाला। प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों के स्थान पर शिक्षक व अनुदेशकों ने प्रतिभाग किया गया।

विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में मर्का के अनुदेशक उमेशमणि त्रिपाठी को प्रथम, मझीवां के रामस्वयंबर पांडे को द्वितीय, सांतर के उमाशंकर को तृतीय स्थान मिला। गोला फेंक में अनुदेशक चेतन चौहान अव्वल रहे। उमेश कुमार तिवारी को द्वितीय व कुलदीप सिंह को तृतीय स्थान मिला। लंबी कूद में रामस्वयंबर पांडे ने बाजी मारी, राममिलन व राजकरन यादव क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। ऊंची कूद में रामनरेश यादव प्रथम, कुलदीप यादव द्वितीय, रामकृष्ण पटेल तृतीय रहे। 
विज्ञापन


कबड्डी में आजाद टीम के कप्तान रामस्वयंबर पांडे विजेता एवं बोस टीम के कप्तान राजकरन यादव उप विजेता रहे। उधर, महिला गोला फेंक प्रतियोगिता में अनुराधा तिवारी प्रथम रहीं। संचालन रामकरन साहू ने किया। प्रतियोगिता में ब्लाक व्यायाम शिक्षक ब्रजकिशोर अगिभनहोत्री, उमेश तिवारी, मोतीलाल वर्मा, राकेश शिवहरे, मंजूलता पटेल, आराधना तिवारी, सुमित्रा देवी, रामनरेश, पंकज शर्मा, जगदीश सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed