{"_id":"67fea1dde23f9a54670fe88c","slug":"teacher-jyoti-vishwakarma-received-paras-ratna-award-banda-news-c-212-1-bnd1004-124989-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा को मिला पारस रत्न अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा को मिला पारस रत्न अवार्ड
विज्ञापन
बांदा। उच्च प्राथमिक विद्यालय जारी में तैनात शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा को पारस रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मिला है।
बड़ोखर खुर्द ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जारी भाग-एक में तैनात सहायक अध्यापिका ज्योति विश्वकर्मा श्रेष्ठ नवाचारों व शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही हैं। पारस एजुकेशन संस्थान की ओर से बरेली के खुशलोक अस्पताल सभागार में 13 अप्रैल को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश से 51 शिक्षकों को आमंत्रित किया गया था।
मुख्य अतिथि बरेली लोकसभा सांसद छत्रपाल गंगवार और महापौर बरेली उमेश गौतम एवं पर्यावरण राज्य मंत्री से अरुण कुमार ने शिक्षिका ज्योति विश्वकर्मा को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृतिचिह्न, अंग वस्त्र देकर के सम्मानित किया। पूर्व में भी शिक्षिका ज्योति विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी हैं।