{"_id":"62bb46c7568f6c6bdf4d84cf","slug":"teacher-dies-in-road-accident-instructor-injured-banda-news-knp7048038101","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, अनुदेशक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में शिक्षिका की मौत, अनुदेशक घायल
विज्ञापन
Teacher dies in road accident, Instructor injured
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। सड़क दुर्घटना में शिक्षिका की मौत हो गई, अनुदेशक गंभीर रूप से घायल हो गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के डीएम कालोनी निवासी सुषमा शिवहरे (43) पत्नी अमित शिवहरे राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकला पुरवा (नरैनी) में तैनात थीं।
सोमवार को स्कूल बंद होने के बाद वह शहर कोतवाली क्षेत्र के छावनी मोहल्ला निवासी अनुदेशक अशोक साहू के साथ बाइक से घर आ रही थीं। श्रीनाथ विहार अतर्रा रोड में अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों गिर गए। सुषमा की मौके पर ही मौत हो गई। अनुदेशक अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिक्षिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
चचेरे भाई राम किशुन ने बताया कि उसके के दो बेटे हैं। घटना की रिपोर्ट अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध कोतवाली में दर्ज कराई है। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक एकत्र हो गए। उधर, कई स्कूलों में शोकसभा हुई। (संवाद)