फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Taylor raped a woman who was learning tailoring

Banda News: सिलाई सीखने वाली महिला से टेलर ने किया दुष्कर्म

Sun, 07 Sep 2025 01:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 07 Sep 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Taylor raped a woman who was learning tailoring
बांदा। टेलर ने सिलाई सीखने वाली महिला को बहाने से घर बुलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी आपत्तिजनक फोटो खींच ली। फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। पति ने आरोपी के घर में उलाहना दिया तो चार लोगों ने घर में घुसकर उनकी पिटाई कर दी। मोहल्ला छोड़कर जाने के लिए धमकाया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने दुष्कर्म आरोपी समेत चारों हमलावरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 24 वर्षीय महिला ने पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर बताया कि वह पड़ोसी टेलर नफीस के घर में सिलाई का काम सीखने जाती थी। 21 जुलाई की सुबह 11 बजे करीब नफीस ने महिला को मोबाइल से फोन कर जरूरी काम के बहाने से अपने घर बुलाया। महिला जब उसके घर गई तो टेलर के अलावा उसके घर में कोई नहीं था।
विज्ञापन

टेलर उसे पकड़कर कमरे में ले गया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। उसकी फोटो खींच ली और कहा कि यदि इस बारे में किसी को बताया तो फोटो सोशल मीडिया में वायरल करके बदनाम कर दूंगा। इससे वह डर गई। इसके बाद टेलर नफीस अक्सर उसे फोन करता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। बाद में वह छह दिन के लिए अपने मायके हमीरपुर जनपद के एक गांव चली गई तो नफीस रोज फोन करके उसे परेशान करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 अगस्त को वह मायके से लौटकर वापस आई। अपने पति को सारी घटना बताई। जिसमें पति ने नफीस व उसके परिजनों से शिकायत की। जिस पर आरोपी व उसके परिजनों ने उसे भगा दिया। अगले दिन 24 अगस्त की शाम पांच बजे नफीस उसका भाई शफीक, जावेद, बबली उर्फ तरन्नुम निशा व आमना उसके घर में घुस आए।

सभी ने लात-घूसों से पीटकर जमीन पर गिरा दिया। पति बचाने दौड़ा तो शफीक और नफीस ने उसे भी पकड़कर लात-घूसों से पीटकर गिरा दिया। मोहल्ला छोड़कर जाने की धमकी दी। एसपी के आदेश पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed