फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   tampering report filed against senior account officer

वरिष्ठ लेखाधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 03 Mar 2022 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
tampering report filed against senior account officer
तिंदवारी। नगर पंचायत के वरिष्ठ लेखाधिकारी पर छेड़छाड़ सहित एससीएसटी एक्ट आदि की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना एक माह पहले की बताई गई है। पंचायत की महिला सफाई कर्मी की अर्जी पर अदालत ने रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

महिला कर्मी ने तहरीर दी कि वरिष्ठ लेखाधिकारी राजनारायण सिंह ने 27 जनवरी 2022 को दोपहर पंचायत कार्यालय में उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए धमकी दी। महिला के मुताबिक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर उसने अदालत में 156 (3) के तहत अर्जी दी।
विज्ञापन

अदालत ने सुनवाई के बाद रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया। इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह ने बताया कि गुरुवार को न्यायालय के आदेश पर लेखाधिकारी के विरुद्ध धारा 354, 323, 504, 506 व 3/2/5 (ए) एससी/एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। क्षेत्राधिकारी सदर इसकी जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, आरोपी लेखाधिकारी का कहना है कि ईओ ने महिला कर्मी द्वारा काम न किए जाने पर नोटिस दी थी। उसी खुन्नस में उसने 27 जनवरी को कार्यालय में हंगामा किया। लगाए गए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed