फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   tampering patient nursing

मरीज से छेड़छाड़ पर नर्सिंगहोम में बवाल

Tue, 16 Feb 2016 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Tue, 16 Feb 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
tampering patient nursing
आपरेशन रूम में महिला मरीज से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए परिजनों ने एक प्राइवेट नर्सिंगहोम में जमकर हंगामा किया। अस्पताल के फर्नीचर और शीशे तोड़ डाले गए। पुलिस ने दो महिलाओं समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। ये सभी मरीज के साथ आए थे।
विज्ञापन


हमीरपुर जनपद के रमेड़ी तरौस की गोमती (26) पत्नी विनोद प्रजापति शनिवार को अपने पति के साथ यहां इंदिरा नगर स्थित एक हड्डी रोग विशेषज्ञ के नर्सिंगहोम मेें इलाज कराने आई थी। सीढ़ियों से गिरने पर उसके बाएं हाथ की उंगलियों में गंभीर चोट आ गई थी। सोमवार को वह पति व ननद के साथ आपरेशन के लिए नर्सिंगहोम आ गई। शाम को उसका आपरेशन हुआ। आपरेशन थिएटर से मरीज के बाहर आते ही पति विनोद ने डाक्टर और उसके स्टाफ पर बेहोशी हालत में महिला से छेड़छाड़ का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


डाक्टर और स्टाफ क्लीनिक बंद कर चले गए। सूचना पर रात को सिविल लाइंस चौकी पुलिस ने पीड़ित महिला से पूछताछ कर मामला रफादफा कर दिया।  मंगलवार को दोपहर परिजनों ने फिर बवाल शुरू कर दिया। पति विनोद प्रजापति, ससुर रामजीवन, सास सरवन और नंद अनुसूइया व उसके पति मातादीन ने ईंट और लोहे की राड से क्लीनिक में तोड़फोड़ शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्नीचर और खिड़कियों के शीशे चकनाचूर कर दिए। वहां मौजूद कई मरीज और तीमारदार बाहर भाग गए। डाक्टर और स्टाफ ने भी किसी तरह खुद को बचाया। कुछ ही देर में कोतवाली पुलिस ने आकर उपद्रव कर रहे विनोद, रामजीवन व मातादीन को हिरासत में ले लिया। बाद में महिला थानाध्यक्ष रीता सिंह ने सास सरवन और नंद अनुसूइया को भी पकड़ लिया। सभी को कोतवाली भेज दिया गया। देर शाम तक पांचोें लोग कोतवाली में थे। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि फिलहाल डॉक्टर या मरीज दोनों ही पक्षोें ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed