फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tampering on to criticize the father beaten Sohdon

छेड़छाड़ का उलाहना देने पर शोहदों ने पिता को पीटा

Mon, 30 Mar 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 30 Mar 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन

बेटी के साथ छेड़छाड़ का उलहना देने गए पिता को आरोपी

विज्ञापन
युवकों ने घर में घुसकर जमकर पीटा। पुलिस ने पूछताछ के लिए चार नाबालिगों को थाने में बैठा रखा है। मारपीट की अन्य घटनाओं में दो भाई समेत चार लहूलुहान हो गए।

अतर्रा में नरैनी रोड गैस एजेंसी के नजदीक रविवार की शाम केशव गुप्ता के घर आधा दर्जन युवकों ने धावा बोल दिया। उसकी जमकर पिटाई की। आरोप है कि युवकों ने हवाई फायर भी किए।

सूचना पर पहुंचे सीओ राजेश कुमार सिंह व थानाध्यक्ष जानकीशरण वर्मा ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस घटना के समय केशव के घर के नजदीक मौजूद बउवा (14) पुत्र राजा रैकवार, छोटू (13) पुत्र कमलेश कुमार, बउवा (16) पुत्र रामस्वरूप से पूछताछ कर रही है।

घायल केशव ने बताया कि युवकों ने रास्ते में उसकी बेटी से अश्लीलता की। उधर, अतर्रा थाने के वकीलन पुरवा (तुर्रा) निवासी छोटा (35) को रविवार की शाम अज्ञात आधा दर्जन लोगों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। छोटा ने बताया कि वह चाय की दुकान किए है।

घर लौटते समय दबंगों ने लेन-देन के विवाद में पीट दिया। परिजनों ने उसे सीएचसी में दाखिल कराया। मर्दननाका निवासी संजय (20) पुत्र केशव श्रीवास को सोमवार को दोपहर उसके पांच साथियों ने क्योटरा ले जाकर लात और तमंचे की बेट से पीटकर लहूलुहान कर दिया।

बीच-बचाव में आए संजय का बड़ा भाई तुलसी (35) और साथी हमीद (36) भी घायल हो गए। घायल संजय के मुताबिक हमलावर उससे जबरन मकान खरीदना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed