फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   talking to wife on mobile laborer hanged himself

Banda News: मोबाइल पर पत्नी से बात करते हुए मजदूर ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 29 Jun 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 29 Jun 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
talking to wife on mobile

laborer hanged himself
बांदा। मोबाइल पर पत्नी से बात करते-करते मजदूर ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मजदूर का मोबाइल चालू हालत में बरामद किया है। बताया गया है कि उसका पत्नी से डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। 15 दिन पहले मायके वाले पत्नी को ले गए थे।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव निवासी रामस्वरूप (32) ने रात में आंगन में खूंटी से चादर का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार को सुबह मां बद्दा जागी तो शव फंदे से लटका मिला। उसने परिजनों और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोबाइल कब्जे में लिया। मृतक के ममेरे भाई प्रेमबाबू ने बताया कि वह दो भाइयों में छोटा था। बड़ा भाई नागपुर में रहकर मजदूरी करता है। पत्नी कंचन देवी 15 दिन पहले मायके जनवारा गांव गई थी। घटना की वजह उसे नहीं पता।
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष संदीप सिंह पटेल ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या है। जांच में सामने आया है कि मृतक का करीब डेढ़ साल से शराब पीने के कारण पत्नी से विवाद चल रहा था। विवाद के चलते पत्नी को मायके पक्ष के लोग 15 दिन पहले ले गए थे। वह प्रतिदिन पत्नी को फोन करता था। इसी के चलते उसने फंदा लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed