{"_id":"681bb36a07127eda1c0ec670","slug":"take-strict-action-against-encroachers-dm-banda-news-c-212-1-sknp1008-126174-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें: डीएम
Thu, 08 May 2025 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 08 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
बांदा। जिलाधिकारी जे. रीभा ने कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। कहा कि वह जमीन संबंधी मामलों का निस्तारण राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर मौके पर जाकर कराएं। सरकारी संपत्ति पर अतिक्रमण व कब्जा करने वाले तथा क्षतिग्रस्त करने वाले अराजकतत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
डीएम ने कहा कि थाना दिवस में प्राप्त होने वाली समस्याओं का समय से निस्तारण कराएं एवं शिकायतों को अधिक समय तक लंबित न रखने के निर्देश दिए। अवैध एवं ओवरलोड वाहनों की चेकिंग कराने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। नगर पालिका एवं नगर पंचायत क्षेत्र में रोड, बाजार से अतिक्रमण हटाने, छोटे दुकानदारों के लिए बेंडिंग जोन बनाने पर जोर दिया। सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान की सुरक्षा के लिए घायलों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराते हुए प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए चिन्हित स्थानों, ब्लैक स्पाट पर आवश्यक संकेतक एवं अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ग्रामों एवं कस्बों में आवश्यक सतत निगरानी रखने व महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं अराजक तत्वों पर कार्यवाही की बात कही। एसपी पलाश बंसल ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि छोटे से छोटे विवाद पर कडी नजर रखी जाए और समय पर निस्तारण करें। एसपी शिवराज, एडीएम राजेश कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस व सभी एसडीएम आदि मौजूद रहे।