{"_id":"5bec5eb2bdec226eee1b8208","slug":"taj-of-saharanpur-s-head-kabaddi-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर के सिर कबड्डी चैंपियनशिप का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर के सिर कबड्डी चैंपियनशिप का ताज
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
चैंपियनशिप जीतने वाली सहारनपुर की टीम के साथ डीआईजी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित राज्यस्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी की चैंपियनशिप का ताज सहारनपुर मंडल के सिर बंधा। उसने अलीगढ़ मंडल को 38-23 के अंतर से हराकर विजेता का खिताब जीत लिया।
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्षेत्रीय क्रीड़ा कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का बुधवार को शाम समापन हो गया। सुबह से शुरू हुए मैच शाम तक चले। पहले क्वार्टर फाइनल में अलीगढ़ मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 41-8 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। दूसरे क्वार्टर फाइनल में मेरठ मंडल ने बरेली मंडल को 27-12 के अंतर से पराजित किया।
विज्ञापन
तीसरे क्वार्टर फाइनल में सहारनपुर ने आगरा मंडल को 34-17 और चौथे एवं अंतिम क्र्वाटर फाइनल में वाराणसी ने लखनऊ मंडल को 32-2 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। क्वार्टर फाइनल के बाद खेले गए सेमीफाइनल में पहला मुकाबला अलीगढ़ और मेरठ मंडल के बीच हुआ। अलीगढ़ ने 24-7 के अंतर से मेरठ को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में सहारनपुर मंडल ने वाराणसी मंडल को 31-21 से हराकर फाइनल का रास्ता साफ कर लिया।
विज्ञापन
शाम को फाइनल मैच में सहारनपुर और अलीगढ़ मंडल की टीमें बढ़ीं। दिलचस्प मुकाबले में सहारनपुर में अलीगढ़ मंडल को 38-23 के अंतर से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियनशिप हासिल कर ली। डीआईजी मनोज तिवारी ने विजेता और उप विजेता दोनों टीमों को पुरस्कृत किया। विजेता टीम के हरेक खिलाड़ी को एक हजार रुपये और उप विजेता टीम के हरेक खिलाड़ी को 800 रुपये इनाम दिए। उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ द्वारा भेजे गए 10 निर्णायकों को 5-5 सौ रुपये पुरस्कार राशि बांटी गई।
संचालन जिला वालीबाल संघ के शिवकुमार गुप्त ने किया। बड़ी संख्या में कबड्डी प्रेमी उपस्थित रहे। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी सबल सिंह ने विजेता और उप विजेता टीमों सहित सभी खिलाड़ियों को शाबासी दी और आभार जताया।
उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा सहित स्पोर्ट्स स्टेडियम के जितेंद्र यादव, कमल किशोर यादव और जावेद अहमद ने प्रतियोगिता में खास भूमिका अदा की। पूर्व क्रीड़ाधिकारी सबल सिंह सहित वरिष्ठ कबड्डी कोच बाबा फरीद भारतीय, डीसी खरे, दिलीप सिंह, शिवपूजन सिंह पटेल, राजनारायण द्विवेदी प्रधान, खेल शिक्षक शाहिद वली खां, संतोष कुमार, रमेशचंद्र, ज्ञानचंद्र उपस्थित रहे। निर्णायकों में सुरेश कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, सुनील कुमार, संदीप कुमार, कोपेंद्र कुमार, पीसी यादव, राहुल तोमर, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार और प्रेम सिंह शामिल थे।