फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sweet Pongal,road,temple,dj,sant gadge

ठंडाई पीकर शिव बरात में झूमे भोले के भक्त

Thu, 11 Mar 2021 10:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Sweet Pongal,road,temple,dj,sant gadge
Sweet Pongal,road,temple,dj,sant gadge - फोटो : BANDA
बबेरू। सिद्धपीठ मढ़ीदाई, शिव मंदिर सुंदर कुआं, गायत्री शक्तिपीठ में तड़के से देर शाम तक पूजा-अर्चना की धूम रही। चौराहे पर स्टाल लगाकर कांवरियां संघ ने बूंदी का प्रसाद बांटा और ठंडाई पिलाई। संघ अध्यक्ष मनोज यादव, अरविंद कसौंधन, रिंकू गुप्ता आदि शामिल रहे। नागाबाबा स्थान से डीजे और झांकियों के साथ शंकर बरात निकाली गई। उदयानंद महाराज ने पूजा-अर्चना की आरती की। संचालन शिव विलास शर्मा ने किया। मरका रोड में झांकी निकाली गई। गायत्री शक्तिपीठ में सवा लाख जप अनुष्ठान और पांच कुंडीय यज्ञ, कन्या भोज व भंडारा का समापन हुआ। परिव्राजक राम सजीवन साहू व उनकी पत्नी सुदामा साहू ने यज्ञ का संचालन किया। (संवाद)
विज्ञापन

इंसेट---
शंकर का रुद्राभिषेक कर शृंगार किया
अतर्रा। सिद्धपीठ द्वार बाबाधाम मंदिर, बड़ी माता, काली माता, शीतला माता, महामाई मंदिर, शनि मंदिर, साईं बाबा मंदिर सहित अन्य देव स्थानों में शिवरात्रि की धूम रही। गौराबाबा धाम मंदिर महंत पुरुषोत्तम दास महाराज ने बताया कि भगवान शंकर का रुद्राभिषेक व शृंगार किया गया। सीओ आनंद पांडेय व इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। प्रशांत शिवहरे, दीपक गुप्ता, अरुण, रजनीश, शारदा, करण, शिवम, प्रांशु, राजा, गौरव, जितेंद्र, सौरभ, दीपक आदि ने ठंडई का प्रसाद बांटा। भगवान शंकर की बरात निकाली गई। झांकियों की आरती उतारी गई। गौराबाबा मंदिर में शिव-पार्वती विवाद हुआ। इस मौके पर भरतलाल गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, आकाश शिवहरे, शशिकांत, राजन, लल्लू गुप्ता, विष्णु गुप्ता, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन

इंसेट---
शिवरात्रि पर रामचरित मानस पाठ
तिंदवारी। सब स्टेशन में महाशिवरात्रि पर रामचरित मानस का पाठ किया गया। समापन पर भंडारा हुआ। एसडीओ देवव्रत आर्या, जेई राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। मूंगुस गांव में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर भंडार हुआ। पिपरगवां गांव में श्रीमद्भागवत कथा का समापन कन्या भोज और भंडारे के साथ हुआ। 111 कन्याओं को पैर धोकर टीका लगाया गया। उन्हें विदाई दी गई। बद्री विशाल शिवहरे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
भोले का जल और दूध से अभिषेक
कमासिन/गिरवां। जमरेही नाथ धाम में शंकर की मूर्ति पर जल, दूध से अभिषेक किया। सुबह से देर शाम तक पूजा-अर्चना हुई। गिरवां स्थित भूतेश्वर महादेव में पांच दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के बाद भोलेनाथ की झांकी निकाली गई। कन्या भोज हुआ। फाग में आलोक तिवारी, प्रेमस्वरूप द्विवेदी, राजेश कुमार द्विवेदी, अखिलेश मिश्रा, ऋषि कुमार अवस्थी, मार्कंडेय तिवारी, दीपू मिश्रा, शैलेंद्र शुक्ला आदि शामिल रहे। उधर, खप्टिहा कलां में शंकर-पार्वती की बरात और आजाद नगर व गांधी नगर में शिव-पार्वती की झांकियां निकाली गई। श्रद्धालुओं ने छतों से पुष्प वर्षा की। कालेश्वरधाम मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed