फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Swaraj Abhiyan survey out board

स्वराज अभियान के सर्वे से मंडल बाहर

Wed, 28 Oct 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 28 Oct 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
Swaraj Abhiyan survey out board

बांदा। स्वराज अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव द्वारा

विज्ञापन
बुंदेलखंड में कराए जा रहे सूखे और अकाल के सर्वे में फिलहाल चित्रकूटधाम मंडल को शामिल नहीं किया गया। हालांकि दो दिन पूर्व योगेेंद्र यादव की उपस्थित मेें झांसी मेें हुई बैठक में चित्रकूटधाम मंडल का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था।

आम आदमी पार्टी के नेता रहे योगेंद्र यादव का अब उत्तर प्रदेश और खासकर बुंदेलखंड की तरफ रुझान है। वे बुंदेलखंड का सर्वेक्षण करा रहे हैं। सर्वेक्षण के लिए स्वयंसेवियों की टीमें गठित की गई हैं। 25 अक्तूबर को झांसी में योगेंद्र यादव ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर संवाद भी किया।

उन्होंने अपनी इस यात्रा को संवेदना यात्रा बताया। पिछले हफ्ते बिना किसी प्रचार या शोहरत के योगेंद्र यादव बांदा आए थे। शाम को यहां एक स्कूल में कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी की थी।

इसके बाद भी उनके द्वारा कराए जा रहे सर्वे में चित्रकूटधाम मंडल को शामिल नहीं किया गया, जबकि यहां अकाल जैसे हालात हैं। किसान आत्महत्याएं भी ज्यादा हुई हैं। योगेंद्र यादव बुंदेलखंड के 200 गांवों की 28 तहसीलों के 70 स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं से सर्वे करा रहे हैं।

झांसी बैठक में बांदा के सामाजिक कार्यकर्ता आशीष सागर दीक्षित भी शामिल थे। आशीष ने बताया कि झांसी मंडल के तीन जिलों को सर्वे मेें शामिल किया गया है। चित्रकूटधाम मंडल में बाद में सर्वे कराने की बात की गई है। आशीष ने बताया कि बैठक में उन्होंने केन-बेतवा लिंक के बारे में योगेेंद्र यादव से उनकी राय जाननी चाही तो उन्होंने कहा कि अभी उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।

यह भी कहा कि बड़े बांध कभी सफल नहीं हुए। आशीष सागर ने बताया कि चित्रकूटधाम मंडल में फिलहाल सर्वे न होने की बाबत स्वराज अभियान के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजीव ध्यानी ने कहा है कि त्योहारों के चलते फिलहाल स्वयंसेवी कार्यकर्ता कम संख्या में उपलब्ध हैं।

जल्द ही इस मंडल में भी सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के लिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है। आशीष सागर ने कहा है कि ज्यादातर एनजीओ किसान आत्महत्या और सूखे के नाम पर खेल खेलते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed