फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Surendra president , secretary Medini

सुरेंद्र अध्यक्ष, मेदिनी सचिव बने

Wed, 17 Feb 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा Updated Wed, 17 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Surendra president , secretary Medini

बांदा। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर

विज्ञापन
सुरेंद्र सिंह विजयी रहे। इन्होेंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामनाथ श्रीवास्तव को 413 मतों से शिकस्त दी। सुरेंद्र को 703 वोट मिले जबकि चंद्रमौलि शुक्ल सिर्फ 69 वोट ही हासिल कर सके।

अधिवक्ता संघ के चुनाव में बुधवार सुबह वोटिंग शुरू हुई। अध्यक्ष पद के तीनोें उम्मीदवारों में शुरुआत कांटे के मुकाबले के बीच मानी जा रही थी, लेकिन दोपहर बाद समीकरण बदलता नजर आया।

देर शाम चुनाव परिणाम घोषित हुए। इसमें सुरेंद्र सिंह 703 वोट हासिल कर विजेता घोषित हुए। अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने उन्हें फूल माला से लाद दिया।

इसी तरह महासचिव पद पर मेदिनी कुमार वाजपेयी ने जीत हासिल की। वाजपेयी को 361 वोट मिले और निकटतम प्रतिद्वंदी जय सिंह को 92 वोटों से पराजित किया। जय सिंह को 269 वोट प्राप्त हुए।

तीसरे प्रत्याशी जावित्री प्रसाद विश्वकर्मा ने 240 वोट हासिल किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रमेश प्रसाद ने 919 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी शमशाद अहमद को 669 वोट से शिकस्त दी।

अहमद को 250 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर में जितेंद्र कुमार यादव  366 वोट हासिल कर विजेता रहे। जितेंद्र ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजीव द्विवेदी को मात्र 4 वोटों से हराया।

राजीव को 362 वोट मिले। इसी पद पर अशोक कुमार सिंह ने 267 और दयाराम वर्मा ने 178 वोट प्राप्त किए। संयुक्त सचिव (प्रकाशन) पद में संजय कुमार श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की।

वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेंद्र कुमार को 537 वोटों से हराया। संजय को 846 और वीरेंद्र को 309 वोट मिले। सामान्य उपाध्यक्ष पद पर मुकेश कुमार शुक्ल विजयी हुए।

इन्हें 558 वोट मिले। उनके प्रतिद्वंदी आनंद बाबू कुरील को 497 और सहदेव प्रसाद यादव को 141 मत हासिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed