{"_id":"083649f338a4efae75b0e17f4b251a63","slug":"supporters-of-the-vote-rally-stalls-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना पंडालों के बाहर समर्थकों का जमघट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना पंडालों के बाहर समर्थकों का जमघट
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 01 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। डीडीसी और बीडीसी चुनाव की मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों समेत अपने घोषित प्रत्याशी लड़ाने वाली भाजपा और बसपा नेताओं में खास जोश रहा। रविवार को यह तड़के से ही मतगणना स्थल पंडालों में पहुंच गए। उधर, मतगणना स्थलों के बाहर प्रत्याशियों द्वारा लगाए गए पंडालों में समर्थकों का दिन भर और देर रात तक जमघट रहा। कई बार पुलिस को खदेड़ना पड़ा।
आठ ब्लाकों की मतगणना अलग-अलग स्थानों पर की गई। ज्यादातर ब्लाक मुख्यालयों में गिनती हुई। बड़ोखर ब्लाक की बांदा शहर के राजादेवी डिग्री कालेज में और महुआ ब्लाक की गिरवां गांव के जेएन इंटर कालेज में मतगणना हुई। इसके अलावा बबेरू, नरैनी, तिंदवारी, जसपुरा, बिसंडा, कमासिन मुख्यालयों में मतगणना हुई।
मतगणना एजेंटों को गणना टेबिल से दूर खा गया। बैरीकेडिंग और लोहे की जालियां उनके आड़े रहीं। कमिश्नर एल वेंकटेश्वर लू, डीआईजी ज्ञानेश्वर तिवारी, डीएम सुरेश कुमार, एसपी आरपी पांडेय ने गणना पंडालों का निरीक्षण किया। संबंधित क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी तथा आरओ व एआरओ निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
नतीजे जानने के लिए प्रत्याशियों के समर्थक पंडालों के बाहर जमे रहे। कई बीडीसी प्रत्याशियों ने भी बाहर पंडाल लगाए थे।