{"_id":"5e29e3a18ebc3e4adc1eee71","slug":"superfast-trains-from-bundelkhand-to-kurukshetra-from-april-banda-news-knp5402819149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुंदेलखंड से कुरुक्षेत्र के लिए अप्रैल से सुपरफास्ट ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुंदेलखंड से कुरुक्षेत्र के लिए अप्रैल से सुपरफास्ट ट्रेन
विज्ञापन
बांदा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शिवपूजन वर्मा।
- फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड के विश्वविख्यात पर्यटक स्थल खजुराहो से इस वर्ष दो नई ट्रेनें चलेंगी। दोनों ट्रेनें सुपरफास्ट होंगी। एक ट्रेन कुरुक्षेत्र तक और दूसरी हजरत निजामुद्दीन तक चलेगी। इसमें से एक ट्रेन को चित्रकूट तक चलाने का प्रस्ताव है। इसी वर्ष अप्रैल में दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह जानकारी उत्तर मध्य रेलवे, इलाहाबाद के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शिवपूजन वर्मा ने गुरुवार को निरीक्षण के दौरान ‘अमर उजाला’ से बातचीत में दी।
बांदा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने आए प्रबंधक ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि बुंदेलखंड में पर्यटन और वाणिज्य को दृष्टिगत रखते हुए रेलवे यहां ट्रेन और अन्य यात्री सुविधाएं बढ़ाने की दिशा में प्रयासरत है। इसी श्रृंखला में एक नई ट्रेन गीता जयंती एक्सप्रेस खजुराहो से कुरुक्षेत्र तक चलाई जाएगी। यह भी बताया कि गीता जयंती एक्सप्रेस को बढ़ाकर चित्रकूट तक चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है।
इसके अलावा खजुराहो से ही हजरत निजामुद्दीन तक एक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस भी शुरू होगी। यह 27 अप्रैल से प्रस्तावित है। बताया कि संपर्क क्रांति की समय सारिणी को लेकर अधिकारी मंत्रणा कर रहे हैं। अप्रैल से ही इसके भी शुरू होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि खजुराहो से नई संपर्क क्रांति एक्सप्रेस शुरू होने के बाद मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन के बीच चल रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस की महोबा में 8 बोगियां काटने/जोड़ने की प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। प्रबंधक ने बताया कि बांदा, महोबा और चित्रकूट रेलवे स्टेशनों में फुटओवर ब्रिज और दिव्यांगों के लिए रैंप बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
सीसीएम ने मुख्य वाणिज्य निरीक्षक (सीसीआई) को निर्देश दिए कि बंद पड़ी क्रशर मशीन और वाटर एटीएम शीघ्र चालू कराएं। महिलाओं व दिव्यांगों के लिए अलग से टिकट खिड़की व रैंप के लिए वरिष्ठ मंडल अभियंता (कार्य) शिवसिंह को निर्देश दिए। सीसीआई ने सफाई दी कि बिजली का बिल अदा न होने पर वाटर एटीएम का कनेक्शन काट दिया गया है। इस पर मुख्य प्रबंधक ने कहा कि वाटर एटीएम ठेकेदार का अनुबंध निरस्त कर दूसरे को ठेका देने की प्रक्रिया शुरू करें। प्लेटफार्म-दो में कैटरिंग कैंटीन के लिए प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। पॉस मशीन बिना चल रही टिकट बुकिंग खिड़की पर सीसीएम ने कड़ी नाराजगी जताई।
उधर, यात्रियों की शिकायत पर सीसीएम ने कैंटीन संचालक को सस्ते दर पर मानक के मुताबिक खाना उपलब्ध कराने को कहा। निरीक्षण में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक जयसिंह, स्टेशन प्रबंधक बीपी वर्मा, मुख्य टिकट निरीक्षक अजय कुमार, उप मुख्य टिकट निरीक्षक मोहम्मद तारिक, सुरेश मिश्रा भी मौजूद रहे।