फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sunny After two days of rain

दो दिन बारिश के बाद खिली धूप से चढ़ा पारा

Mon, 09 Feb 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 09 Feb 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
Sunny After two days of rain

दो दिन की झमाझम बारिश के बाद सोमवार को खिली धूप ने किसानों व शादी-ब्याह की सहालग में जुटे लोगों के चेहरों पर मुस्कान ला दी। हालांकि सुबह घने कोहरे से धूप निकलने के आसार कम ही नजर आ रहे थे, पर करीब 10 बजे धूप निकली तो चेहरे भी खिल हुए।

विज्ञापन


तबाही की कगार पर खड़ी दलहनी और तिलहनी फसलों को धूप ने संजीवनी दे दी। उधर, आसमान साफ होने पर चित्रकूटधाम मंडल में तापमान में भी काफी सुधार हुआ।

बांदा में अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा। चित्रकूट में अधिकतम 24 और न्यूनतम 12, महोबा में अधिकतम 21.3 और न्यूनतम 10.8 तथा हमीरपुर में अधिकतम 22.2 और 9.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। यहां अधिकतम तापमान में 4 डिग्री का इजाफा हुआ।
विज्ञापन


उधर, बेमौसम हो रही जबर्दस्त बारिश किसानों पर सितम ढा रही है। वहीं शहर और नगरीय इलाकों में जलभराव व कीचड़ से सराबोर सड़कें राहगीरों के लिए मुसीबत बन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष जनवरी में बांदा, हमीरपुर, महोबा और चित्रकूट जिलों में 40 मिलीमीटर बारिश हुई और फरवरी में 133 मिलीमीटर का औसत रहा। इस वर्ष भी जनवरी और फरवरी में मंडल में जबर्दस्त बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी है। केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष जनवरी में 32.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। वहीं 9 फरवरी तक 51.6 मिलीमीटर बारिश हुई। हमीरपुर बारिश में आगे रहा।

यहां इस वर्ष अब तक कुल 71 मिलीमीटर बारिश हुई है। सोमवार को चारों जिलों में खिली धूप ने बारिश से परेशान हुए लोगों को राहत दी।

जबर्दस्त बारिश ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। फलियां लगने की कगार पर खड़ीं चना, मसूर, लाही, अलसी, अरहर, मटर की फसलों का बारिश से 50-60 फीसदी नुकसान हो चुका है। खेतों में पानी भरने से गेहूं की फसल पसर गई है।


मटर, मसूर व चना में लगे फूल झड़ जाने से उनके फलने की संभावना खत्म हो गई। कृषि वैज्ञानिक डॉ.मुलायम सिंह परिहार ने बताया कि फसलों का करीब 60 फीसदी नुकसान हुआ है। यदि ऐसे ही धूप निकली और मौसम साफ रहा तो अभी फसलें ठीकठाक हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed