{"_id":"8e088bfe7076052430320d5e303fd473","slug":"summer-camp-fun-for-children-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर कैंप में बच्चों ने की मौज मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर कैंप में बच्चों ने की मौज मस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 17 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
संत तुलसी पब्लिक स्कूल का दो दिवसीय समर कैंप शनिवार
विज्ञापन
को खत्म हो गया। इस दौरान बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। अंतिम
दिन बच्चों ने पानी में मस्ती की।
पीपी क्लास के बच्चों की साइकिल रेस, ट्वायज रेस और पार्सल रेस हुई। एलकेजी के बच्चाें ने पूल डे, स्टोरी और डांस में प्रतिभा दिखाई। यूकेजी के बच्चों ने क्राफ्ट वर्क और वेस्ट आइटम से उपयोगी वस्तुएं बनाई। पहली कक्षा के बच्चों ने डिस्पोजल थाल और चम्मच से आकर्षक कछुआ बनाया।
सिटी ब्रांच के बच्चों ने भी अपनी दक्षता दिखाई। कृत्रिम तालाब में बच्चों ने जमकर मस्ती की। इससे पूर्व कैंप की शुरुआत प्रधानाचार्य आकांक्षा बरनवाल ने तुलसी प्रतिमा पर माल्यार्पण से की। शशि मेहरा, मीना गुप्ता सहित अन्य टीचर्स उपस्थित रहे।
प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने बताया कि पीजी से यूकेजी तक के बच्चों की कक्षाएं 18 मई से 30 जून तक बंद रहेंगी। पहली जुलाई से स्कूल खुलेगा। इन बच्चों की परीक्षा पुस्तिकाएं 23 मई को सुबह 8 बजे अभिभावकों को दिखाई जाएंगी।