{"_id":"627bfbf403826705224d34ef","slug":"sucide-jaanch-mahila-banda-news-knp696246618","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू। मरका थाना क्षेत्र के गुजैनी गांव में 21 वर्षीय नवविवाहिता का ससुराल में फंदे पर शव लटका मिला। मृतका के पिता ने पति, सास, ससुर, देवर समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना स्थल की फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड ने जांच की।
किसान बृजराज यादव की शादी 26 अप्रैल 2021 को कमासिन थाना क्षेत्र मवई गांव की मेनका के साथ हुई थी। मंगलवार की रात घर के लोग सो रहे थे। सुबह घर की अटारी पर मेनका का शव फंदे पर लटका मिला। ससुराल वालों ने पुलिस को आत्महत्या बताते हुए सूचना दी।
उधर, मायके से पिता शारदा प्रसाद बेटी की ससुराल पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाया। नायब तहसीलदार अभिनव तिवारी भी मौके पर पहुंच गए और घरवालों से पूछताछ की। मरका थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
थाना प्रभारी हेमराज सरोज ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास, ससुर, देवर समेत पांच के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।