फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   sucide in young mann

शराब को पैसा न मिला तो आग लगाकर जान दी

Fri, 21 Jun 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
sucide in young mann
शराब के लिए पैसा न मिला तो आग लगा जान दी
विज्ञापन

दो दिन पूर्व मुंबई से लौता था मजदूर पेशा युवक
मां से मांग रहा था पैसा, नशे की हालत में था
दूसरी घटना में एक अन्य युवक ने आग लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। शराब के लिए पैसा न मिलने पर नशेड़ी युवक ने खुद को आग लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। उधर, एक अन्य घटना में युवक ने आग लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के भुजरख गांव में अरविंद (18) पुत्र शिवमंगल बुधवार की रात मां पुनिया से शराब के लिए और पैसे मांग रहा था। वह नशे में था। मां ने पैसा देने से इनकार कर दिया। वह देर तक मां से नोकझोंक करता रहा। कुछ ही देर बाद मां की आंख बचाकर उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डाला और आग लगा ली। जल रहे बेटे पर नजर पड़ी तो मां ने शोर मचाया। मदद को आए पड़ोसियों ने आग बुझाई और उसे पीएचसी ले गए। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मां ने बताया कि अरविंद मुंबई में मजदूरी करता था। दो दिन पहले लौटा था।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी विपिन (20) पुत्र लल्लूराम का बुधवार की रात पत्नी से झगड़ा हो गया। उसने मिट्टी का तेल डालकर कर खुद को आग लगा ली। परिजन उसे सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
वृद्धा ने फांसी लगाकर जान दी
बांदा। बीमारी और घरेलू परेशानियों से क्षुब्ध वृद्धा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। शहर कोतवाली क्षेत्र के तिंदवारा गांव में सियाप्यारी (62) पत्नी द्वारिका प्रसाद ने बुधवार की रात घर के ऊपरी हिस्से में बने कमरे के हुक में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों को शव लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने बताया कि सियाप्यारी शुगर, बीपी इत्यादि बीमारी से ग्रसित थी। इसके अलावा हाल ही में सड़क दुर्घटना में पुत्र का पैर टूट जाने और बेटी की शादी को लेकर भी चिंतित थी। ब्यूरो

इनसेट...
पांच ने जहर खाया, भर्ती
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में युवती समेत पांच ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। घटना के पीछे घरेलू कलह बताई गई हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के गोरेपुरवा गांव में नजमा (22) पत्नी जावेद, चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव में गरीब दास (65) पुत्र सुंदर, बिसंडा थाना क्षेत्र के ओरन में हरीओम (25) पुत्र वेद किशोर, शहर कोतवाली के धीरज नगर में गौरव तिवारी (17) पुत्र राजेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव में राजेंद्र की नौ वर्षीय पुत्री रागिनी ने खेलते समय विषाक्त पदार्थ निगल लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed