फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students were trained in martial arts and judo karate

मार्शल आर्ट और जूडो कराटे में दक्ष हुईं छात्राएं

Tue, 15 Dec 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 15 Dec 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Students were trained in martial arts and judo karate

बांदा। ताइक्वांडो शिविर में सात दिनों तक जूडो कराटे

विज्ञापन
व मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेने वाली छात्राओं को प्रमाणपत्र पत्र सौंपे गए। समापन के मौके पर छात्राओं को बहादुरी के साथ आत्मरक्षा के लिए प्रोत्साहित किया गया।

शांति नगर स्थित एचएल इंटर कालेज में ताइक्वांडो के सात दिवसीय शिविर का सोमवार को समापन हुआ। प्रशिक्षक पुष्पेंद्र कुमार विश्वकर्मा, जान मोहम्मद, नरेश कुमार और अंजू विश्वकर्मा ने छात्राओं को मार्शल आर्ट और जूडो कराटे की बरीकियां समझाकर उन्हें आत्मरक्षा के लिए तैयार किया।

करीब आधा सैकड़ा से ज्यादा विभिन्न स्कूल-कालेजों की छात्राओं ने कराटे व मार्शल आर्ट के गुर सीखे और खुद तथा अन्य छात्राओं की सुरक्षा में सक्षम होने का संकल्प लिया।

तिंदवारी ब्लाक प्रमुख विवेक सिंह यादव ने छात्राओं को प्रमाणपत्र सौंपे। नगर अध्यक्ष राजन सिंह चंदेल, जिला उपाध्यक्ष प्रियांशु गुप्ता, युजवजन सभा नगर उपाध्यक्ष अनिल सिंह गौतम, अभिनव गुप्ता, विवेक विश्वकर्मा, गोविंद राज इत्यादि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed