फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students staged a sit-in at the university gate

विश्वविद्यालय गेट पर छात्रों ने दिया धरना

Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students staged a sit-in at the university gate
Students staged a sit-in at the university gate - फोटो : BANDA
बांदा। बी.काम, बीएससी, एमए और एम काम परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के फेल होने पर जताया जा रहा विरोध शनिवार को झांसी में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ड्योढ़ी पर गूंजा।
विज्ञापन

जेएन कॉलेज, बांदा के छात्र और सपा छात्र सभा के छात्र नेताओं ने झांसी पहुंचकर विश्वविद्यालय गेट पर पहुंचकर धरना दिया। कुलपति को संबोधित ज्ञापन चीफ प्राक्टर आरके सैनी को सौंपा। प्राक्टर ने 5 अक्टूबर तक विसंगतियां दूर कराने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

अगुवाई कर रहे छात्र नेता लव सिन्हा ने कहा कि अपडेट किए जाने से परीक्षाफल और बिगड़ गया। जो पास थे वो फेल हो गए। भ्रम की स्थिति के चलते छात्र-छात्राएं परेशान हैं। छात्र नेताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि न्याय न मिलने तक छात्र आंदोलन करते रहेंगे। धरने में स्टूडेंट यूनियन जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार वर्मा, छात्र सभा पूर्व अध्यक्ष आशीष पटेल (झांसी), असेंद्र यादव, पंजाब सिंह यादव, प्रतीक्षा कश्यप, प्रिया सक्सेना, मुस्कान, सत्यम साहू, अभय सिंह, राहुल विश्वकर्मा, आशुतोष, हीरालाल, हरिराम और तानिया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed