फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students showed their skills in Muktaakash

Banda News: मुक्ताकाश में छात्रों ने दिखाया अपना हुनर

Mon, 14 Apr 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Mon, 14 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Students showed their skills in Muktaakash
अतर्रा। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव मुक्ताकाश के दूसरे दिन कावेरी, चंचल चेहरे, वाद विवाद, स्पेल बी और स्केच सिनर्जी जैसे रोचक कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी अभिव्यक्ति, प्रस्तुति तथा रचनात्मक कौशल से मौजूद लोगों का मन जीत लिया।
विज्ञापन

शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के निर्णायक मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक प्रो एसपी शुक्ला ने कहा कि ऐसे आयोजन समयांतराल पर होते रहने चाहिए, जिससे छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलता है। कुलसचिव डॉ आशुतोष तिवारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपने अंदर छिपी प्रतिभा को बेहतर तरीके से पेश किया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी डॉ सुरेंद्र कुमार, दीप सिंह ठाकुर, डॉ अमित त्रिपाठी, मोहम्मद आसिफ खान, साधना, सोनाली, अभिषेक कुमार, इंद्र प्रसाद सहित अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed