{"_id":"58138ecf4f1c1b944ebc4c6f","slug":"students-show-talent-in-diwali-mela","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली मेले में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली मेले में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा ज्ञानस्थली में छात्राओं ने निष्प्रयोज्य सामानों से तैयार की गई सजावटी सामानों का अवलोकन करतीं प्रधानाचार्य केके अम्मा और शिवशरण कुशवाहा।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तथागत ज्ञान स्थली विद्यालय, अतर्रा में दिवाली मेले का आयोजन हुआ। छात्रों ने प्रतियोगिताओं व खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके साथ ही छात्रों ने निष्प्रयोज्य सामानों से घरेलू सजावट के आकर्षक डिजाइन तैयार किए।
विज्ञापन
विद्यालय परिसर में शुक्रवार को लगाए गए दिवाली मेले में रंगोली, फ्लावर्स, साज सज्जा, मंदिरों की झांकियां, थाली, फ्लावर्स पाट प्रतियोगिताएं हुई। रंगोली प्रतियोगिता में अशोका हाउस व शिवाजी हाउस ने संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहा। फ्लावर्स पाट सज्जा में शिवाजी हाउस पहले स्थान पर रहा। मंदिर की झांकियों में टैगोर हाउस ने बाजी मारी।
विज्ञापन
फ्लावर्स सज्जा में रमन हाउस व थाली प्रतियोगिता में अशोक हाउस विजेता रहा। पीजी कालेज के पूर्व प्राचार्य आरपी सिंह व इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक विष्णु पटेल ने मेले का उद्घाटन किया। प्रधानाचार्या केके अम्मा व वित्त नियंत्रक शिवशरण कुशवाहा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ और अभिभावकों समेत नगर के संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन