फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students' Satyagraha at JN College

Banda News: जेएन कॉलेज में छात्रों का सत्याग्रह

Sat, 03 Oct 2026 10:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 03 Oct 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Students' Satyagraha at JN College
बांदा। पं. जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को एक दिवसीय सत्याग्रह किया। यह सत्याग्रह मूलभूत सुविधाओं और बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्र नेताओं ने महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव आंबेडकर, शहीद भगत सिंह और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर शपथ ली। इसके बाद हस्ताक्षर अभियान चलाया और सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने छह प्रमुख मांगें कीं।
विज्ञापन

मांगों में बालक छात्रावास का निर्माण, छात्रसंघ चुनाव तत्काल बहाल करने, आधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी और जर्जर बास्केटबॉल व बैडमिंटन मैदानों का जीर्णोद्धार हैं। प्राचार्य आवास को कब्जे से मुक्त कराने की मांग भी रखी गई। परिसर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी छात्रों ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व छात्र नेता लव सिन्हा ने छात्रों की मांगों के लिए समर्थन पत्र सौंपा। वरिष्ठ छात्र नेताओं शैलेंद्र कुमार वर्मा, साजिद अली, दीपक गुप्ता, अमीर खान और शिवा शुक्ला ने भी आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने महाविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। भाजपा, सपा, कांग्रेस और एनएसयूआई के पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed