{"_id":"668edd9f7b322d08080007d4","slug":"students-reached-the-road-with-placards-to-stop-the-transfer-banda-news-c-212-1-bnd1006-112950-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तबादला रोकने को तख्ती लेकर सड़क तक पहुंचे छात्र-छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तबादला रोकने को तख्ती लेकर सड़क तक पहुंचे छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
अतर्रा। जीआईसी बिलगांव के करीब दो दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रधानाचार्य अमरपाल के स्थानांतरण होने पर नाराजगी जताई। कहा कि प्रधानाचार्य ने आठ माह पूर्व नवंबर 2023 में कालेज का पदभार संभाला था।
बताया कि उनके कार्यकाल में कालेज में शिक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ। कॉलेज में विज्ञान की कक्षाओं के साथ-साथ पुस्तकालय एवं प्रयोगशाला को भी उन्होंने चालू कराया। कॉलेज में हुए सुधार के चलते वर्तमान वर्ष कॉलेज में नामांकन की संख्या में भी काफी बढ़ोतरी हुई है।
छात्र सौरभ द्विवेदी, अंकित, सोनम, आरती, धीरज, रोहित, नरेंद्र, लवकुश, भूपेंद्र आदि छात्रों ने प्रधानाचार्य के हुए स्थानांतरण को रोकने की मांग की है। (संवाद)