फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Students' honor amidst the boom of the annual festival

वार्षिकोत्सव की धूम के बीच छात्राओं का सम्मान

Wed, 19 Feb 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Students' honor amidst the boom of the annual festival
Students' honor amidst the boom of the annual festival - फोटो : BANDA
बांदा। राजकीय महिला डिग्री कालेज के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। छात्राओं ने नाटक, नृत्य और गायन की मेधा का शानदार प्रदर्शन किया। साथ ही परीक्षा में सर्वोच्च अंक हासिल करने वाली मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को महाविद्यालय में सत्र 2019-20 का वार्षिक समारोह हुआ। डीएम हीरालाल भी शरीक हुए। उन्होंने मेधावी और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को पुरस्कार के रूप में पौधा सौंपा और उसे रोपने तथा संरक्षित करने के लिए कहा। साथ ही जीवन में पौधों का महत्व बताया।
विज्ञापन

विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। जागृति, अंजलि, मोना और सपना ने शिव आराधना नृत्य पेश किया। प्रगति, मीनू, ममता व प्राची ने चिरमी राजस्थानी लोकनृत्य से समा बांधा। कु. मान्या ने गिटार की धुन से समारोह को संगीतमय किया। ज्योति, कृतिका, सोनल और दर्शिता ने पुलवामा शहीदों को नाटक के जरिये श्रद्धांजलि दी। सौम्या, अफरीन और राशिका ने रानी लक्ष्मीबाई को समर्पित नृत्य प्रदर्शन किया। सौम्या, आफरीन और भांगड़ा नृत्य पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमए द्वितीय वर्ष शिक्षाशास्त्र में आयुष्का, एमए हिंदी द्वितीय वर्ष में आस्था व समाजशास्त्र में अंशिता साहू, गृह विज्ञान में नेहा खान, इतिहास में नेहा त्रिपाठी, उर्दू में शहरुन निशा और बीए तृतीय वर्ष में महिमा पांडेय तथा बीएससी तृतीय वर्ष में युसरा खातून को पुरस्कृत किया गया। यह सभी छात्राएं महाविद्यालय की टापर हैं। इंडोर गेम्स खेलकूद की विजेता छात्राओं को भी इनाम दिए गए।
आईटीआई के संयुक्त निदेशक डा. मृदुल कुलश्रेष्ठ, पिपरही महाविद्यालय प्राचार्य डा. विनोद कुमार, राजीव गांधी महाविद्यालय प्राचार्य डा. रामभरत सिंह तोमर, डा. शबाना रफीक और महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता ने छात्राआें को पुरस्कृत किया।
महाविद्यालय की डा. जेबा खान ने वार्षिक आख्या पेश की। समारोह की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। प्रवक्ता डॉ. सबीहा रहमानी, डा. राजनारायन, डा. जितेंद्र कुमार, डा. माया वर्मा, डा. जय कुमार चौरसिया, डा. शशीभूषण मिश्र, जयप्रकाश सिंह, डा. अंकिता तिवारी, डा. ज्योति मिश्रा, डा. सपना सिंह, डा. विनोद सिंह चंदेल सहित समारोह में कार्यक्रम में रिटायर्ड रेंजर जुनैद अहमद, वार्ड सभासद अब्दुल रज्जाक व साजिद अली, वाजिद अली, अकील खां आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. शशि भूषण मिश्र ने किया।
मेधावी छात्राओं को दिए पुरस्कार
बांदा। महिला डिग्री कालेज के वार्षिकोत्सव में मेधावी छात्राओं को व्यक्तिगत और नगद पुरस्कार भी दिए गए। शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डा. शबाना रफीक द्वारा चिराग फाउंडेशन के जरिये अपनी मरहूम मां अजीज बानो की याद में हर वर्ष दिया जाने वाला ‘ स्व. अजीज बानो मेमोरियल स्वर्ण पदक’ बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कु. शबाना को दिया। यह छात्रा साधारण टेलर मास्टर की पुत्री है।

इसी तरह महाविद्यालय की प्रवक्ता डा. सबीहा रहमानी ने अपनी मरहूम मा शमशादी खानम की स्मृति में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा आफरीन निशा और इसी कक्षा की प्रियंका गुप्ता व कहकशां मंसूरी को दिया। इसके अलावा प्राचार्य डा. दीपाली गुप्ता ने छात्राओं को 2500 रुपये, कमलेश साहू ने 5200 रुपये, सभासद अब्दुल रज्जाक मंसूरी ने 500 रुपये और भौतिक विज्ञान विभागाध्यक्ष डा. जितेंद्र कुमार की मां ने 1100 रुपये छात्राओं को पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed