{"_id":"61a7bf3a2b091a29484f85fc","slug":"students-furious-over-undeclared-leave-road-jam-banda-news-knp667160530","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित अवकाश पर भड़के छात्र, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित अवकाश पर भड़के छात्र, सड़क जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। बुधवार (पहली दिसंबर) को पंडित जेएन डिग्री कालेज में अघोषित अवकाश पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बांदा यूनिट के तत्वावधान में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय के सामने जाम लगा दिया। पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर जाम खत्म कराया।
विद्यार्थी परिषद की जेएन कालेज इकाई अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि पहली दिसंबर को महाविद्यालय प्रशासन ने अघोषित रूप से महाविद्यालय में अवकाश कर दिया। नगर मंत्री दिव्यांशू ने कहा कि इन दिनों महाविद्यालय में दाखिले चल रहे हैं।
बुधवार को अंतिम तिथि थी। इसके एक दिन पूर्व 30 नवंबर को भी छात्रों के प्रवेश न होने से हंगामा हुआ था और महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश दिलाने का आश्वासन दिया था। कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन की वजह से कालेज ही बंद कर दिया गया। यह छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
छात्र नितीश निगम ने प्राचार्य पर तानाशाही रवैए का आरोप लगाया। धरने में सुशील द्विवेदी, यशराज गुप्ता, अजय गौतम, आशीष गौतम, मोहिल गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, प्रज्जवल सिंह, अभिषेक, आकाश त्रिपाठी, रोहित प्रजापति, वेद त्रिवेदी आदि शामिल रहे। उधर, प्राचार्य डा.केएस कुशवाहा ने बताया कि अब तक बैक पेपर परीक्षाएं चल रही थीं। कल ही खत्म हुई हैं। बुधवार को स्टाफ को एक दिन का रेस्ट देने के लिए अवकाश किया गया।