फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   students,exam,university

नए कलेवर में विश्वविद्यालय की परीक्षा

Wed, 11 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
students,exam,university
बांदा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी की परीक्षा नए कलेवर के साथ जारी है। परीक्षार्थियों को अबकी नई शिक्षा नीति से रूबरू होना पड़ रहा है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के बाद अब उनका विषयवार सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 28 अप्रैल से 30 मई तक हैं। बीए प्रथम वर्ष (सेमेस्टर) की लगभग सभी परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं। पंडित जेएन कॉलेज समेत जिले के 52 केंद्रों में अब सत्यापन चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, बीए द्वितीय वर्ष व फाइनल की परीक्षाएं और प्रयोगात्मक परीक्षाएं दोनों ही शुरू हैं। बुधवार को बीए द्वितीय वर्ष के समाजशास्त्र की परीक्षा और मिलिट्री साइंस विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। इसके अलावा अन्य विषयों की भी प्रयोगात्मक परीक्षाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा दी है। बहुविकल्पीय प्रश्नों में इस बार लेखकों की उक्तियों को शामिल किया गया। यह काफी कंफ्यूज करने वाले थे। - आकांक्षा द्विवेदी, बीए द्वितीय वर्ष
बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर ओएमआर शीट पर देने से काफी समय लगा। हालांकि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए यह पद्धति उपयोगी है। - अवंतिका, बीए द्वितीय वर्ष
नई शिक्षा नीति के तहत इस बार राजनीति शास्त्र में पहली बार प्रयोगात्मक परीक्षा ली जा रही है। पूर्व में यह नहीं होती थी। - जीतू नामदेव, बीए प्रथम वर्ष (सेमेस्टर)

नई शिक्षा नीति के तहत इस बार विषयवार सत्यापन में महाविद्यालय में हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। बुधवार को अंग्रेजी विषय का सत्यापन था। - अखिलेश सिंह, बीए प्रथम वर्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed