{"_id":"113c6da2d4c790158a75392b39d90760","slug":"students-demonstrated-for-admission-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित जेएन महाविद्यालय में दाखिले से वंचित छात्र-छात्राओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर अपनी पीड़ा बताई। डीएम व एडीएम को ज्ञापन देकर मेरिट सूची में नाम वाले छात्रों को दाखिला दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट को दिए ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि 3 अगस्त को तीसरी मेरिट सूची जारी की गई। दो घंटे प्रवेश लेने के बाद एडमीशन बंद कर दिया गया।
मेरिट लिस्ट वाले छात्र-छात्राओं ने 400-400 के प्रवेश फार्म भी खरीद लिए हैं। उन्हें अब दाखिला नहीं दिया जा रहा है। छात्र शुभम गिरि, शिवा यादव, नीरज सिंह, मनीष सिंह, जितेंद्र परिहार, सुरेश सिंह, रमेश कुमार, नीरज सिंह कछवाह, शुभम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
उधर, छात्रों के एक और ग्रुप ने एडीएम को ज्ञापन देकर दाखिला दिलाने की गुहार लगाई। इसमें मलिका गुप्ता, रिमा सिंह, सिमरन, गुड़ियादेवी, अर्चना, शोभा देवी, प्रियंका देवी, साधना देवी, संतोषी, लक्ष्मी, प्राची सिंह, सुधा व नीलेश मौर्य, रिंकू धुरिया, मनोज कुमार, संजय मिश्रा, विनय सिंह, धनंजय शुक्ला, मुकेश कुमार, सुचित्र प्रसाद तिवारी, अमित कुमार, नवनीत, तेजपाल, जितेंद्र, सुरेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन