फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Student of the Year trophy given to meritorious students

Banda News: मेधावियों को दी स्टूडेंट ऑफ द ईयर ट्राॅफी

Sat, 19 Apr 2025 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Student of the Year trophy given to meritorious students
कार्यशाला में मौजूद टीम संकल्प के सदस्य। - फोटो : संवाद
नरैनी। वार्षिक परीक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी एवं सुविधाविहीन विद्यार्थियों को स्टूडेंट ऑफ द ईयर ट्रॉफी के साथ शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसे पाकर उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

तहसील सभागार में शनिवार को तहसीलदार चरखारी रामानंद, नायब तहसीलदार नरैनी सुशील व पार्वती महिला महाविद्यालय के संचालक राजेश पांडेय की उपस्थिति में टीम संकल्प की कार्यशाला हुई। विगत शैक्षणिक वर्ष में कंपोजिट विद्यालय रामपुरवा के दो मेधावी बच्चों कक्षा पांच के पंकज व कक्षा आठ के किशन को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

टीम के सदस्य गोविंद ने बताया कि टीम संकल्प मेधावी एवं सुविधाहीन छात्रों की मदद के लिए एक पहल के रूप में कार्य करती है। प्रतिवर्ष 25 से अधिक परिषदीय विद्यालयों के मेधावियों को नवोदय व यूपी एनएमएमएसई सहित अन्य परीक्षाओं की तैयारी के लिए शैक्षिक सामग्री एवं पुस्तकें उपलब्ध कराई जाती हैं। कार्यशाला में कालीचरण, अभय, अमोद, रोहित, योगेंद्र देव, देवीदयाल, पीयूष सक्सेना, रामेश्वर यादव, उमाकांत, नेहा निगम, प्रिया, राकेश पटेल, निर्मल प्रकाश सिंह, डॉ. अभिषेक, राहुल सावंत, विकास एवं मनधीर सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed