फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Student enrollment is low in 119 schools of Bisanda and Naraini blocks, notice given

Banda News: बिसंडा व नरैनी ब्लाॅक के 119 विद्यालयों में छात्र नामांकन कम, दिया नोटिस

Sat, 22 Jun 2024 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Student enrollment is low in 119 schools of Bisanda and Naraini blocks, notice given
अतर्रा। बीएसए प्रिंसी मौर्या ने बिसंडा तथा नरैनी ब्लॉक के 119 प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रभारी प्रधानाध्यापक को विद्यालयों में 50 छात्रों से कम नामांकन पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 22 जून तक हर हाल में संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में अपना अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। निर्देश का पालन न करने वाले प्रधानाध्यापक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का भी अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन

बीएसए ने जारी किए गए पत्र में बताया कि 11 जून को यू-डायस के पोर्टल से प्राप्त हुए जनपद के सभी प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में अधिकांश विद्यालयों पर 50 की संख्या से भी कम नामांकन पाए गए हैं। जिस पर नामांकन को बढ़ाने के लिए प्रधानाध्यापकों समेत शिक्षकों द्वारा कोई सार्थक प्रयास न किए जाने पर महानिदेशक उत्तर प्रदेश समेत शिक्षा निदेशक बेसिक सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की है। बीएसए ने जानकारी दी कि बिसंडा ब्लाक के कुल 35 विद्यालय तथा नरैनी ब्लॉक के कुल 84 विद्यालय शामिल हैं। जिसमे 50 से कम नामांकन दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed