फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Student council of the regional convention today

विद्यार्थी परिषद का प्रांतीय अधिवेशन आज से

Wed, 04 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, बांदा
ब्यूूराे/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 04 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Student council of the regional convention today
बांदा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कानपुर प्रांत का 55वां प्रांतीय अधिवेशन 5 से 7 नवंबर तक यहां केसीएनआईटी मेें होगा। भाजपा नेताओं का जमघट लगेगा। अधिवेशन मेें प्रदेश के एक दर्जन से ज्यादा जनपदों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन

बुधवार को केसीएनआईटी मेें अधिवेशन स्थल का पूजन किया गया।

व्यवस्थाएं देखने आए प्रदेश संगठन मंत्री विजय प्रताप ने इस अवसर पर मीडिया को बताया कि 5 नवंबर को सम्मेलन अधिवेशन में प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश मंत्री का चुनाव होगा। इसी के बाद परिषद के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री जी लक्ष्मण का भाषण होगा। 6 नवंबर को सुबह 10 बजे बुंदेेलखंड पर्यटन विकास समिति की प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर पांडेय और फिल्म निर्माता एवं पूर्व आईएएस डॉ. जितेंद्र कुमार शाडिल्य करेंगे। इसी दिन आरएसएस के अखिल भारतीय सदस्य अशोक बेरी और भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल संबोधित करेंगे। शाम पांच बजे पदमाकर चौराहे में खुला अधिवेधन होगा। इसे प्रांतों से आए छात्र नेता संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


व्यवस्था प्रमुख अर्जुन प्रकाश गुप्ता और सह व्यवस्था प्रमुख श्यामजी निगम ने बताया कि तैयारियां पूरी हो गई हैं। अधिवेशन में कानपुर प्रांत मेें शामिल 14 जनपदों कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, औरया, फतेहपुर, कन्नौज, झांसी, ललितपुर, उरई, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर और महोबा शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed