फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   student boarding the busFell, leg crushed by wheel

Banda News: बस में चढ़ते समय छात्रा गिरी, पहिये से पैर कुचला

Wed, 24 Sep 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 24 Sep 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
student boarding the busFell, leg crushed by wheel
बबेरू (बांदा)। बस में चढ़ते समय छात्रा पैर फिसलने से बस के पहिए के नीचे आ गई। चालक जब तक ब्रेक लगाता तब तक पहिये ने छात्रा का पैर कुचल दिया। मौके पर मौजूद भीड़ ने बस को घेर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्रा को जिला अस्पताल भेजा है। चालक को बस समेत हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के मौदहा गांव निवासी नेता प्रजापति ने बताया कि उसकी पुत्री सीता (16) जय भारत इंटर कॉलेज मुरवल गांव में प्रतिदिन पढ़ने आती है। मंगलवार को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद वह गांव के बस स्टाप के पास पहुंची और बबेरू की ओर से जा रही प्राइवेट बस में चढ़ने लगी। तभी चालक ने बस आगे बढ़ा दी। असंतुलित होकर बेटी गिर पड़ी तो उसका पैर बस के अगले पहिये के नीचे जा गया।
विज्ञापन

इसके बाद पहिया पैर को कुचलते हुए निकल गया। वहां मौजूद छात्रों ने देखा तो गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बस को घेर लिया। छात्रा को घायलावस्था में प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में लिया है। बबेरू कोतवाली इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बस में चढ़ने के दौरान हादसा हुआ है। छात्रा को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed