फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Student became ARTO for one day, checked vehicles, issued challan for five bikes

Banda News: एक दिन की एआरटीओ बनी छात्रा ने जांचे वाहन, पांच बाइकों का किया चालान

Tue, 07 Oct 2025 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 07 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Student became ARTO for one day, checked vehicles, issued challan for five bikes
फोटो- 10 बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को हिदायत देतीं एक दिन की एआरटीओ मधु सिंह। स्रो
बांदा। संभागीय परिवहन कार्यालय में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन पर जानकारी दी गई। महिला महाविद्यालय की छात्रा को एक दिन का एआरटीओ बनाया गया। उन्होंने वाहन चेक किए और बिना हेलमेट पांच बाइकों का चालान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिले के राजकीय वित्त पोषित महाविद्यालयों की 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिला प्रोबेशन कार्यालय से कामिनी सिंह और अखंड हिंद फौज जिलाध्यक्ष रूपाली सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। साथ ही सभी छात्राओं का लर्निंग लाइसेंस के लिए रजिस्ट्रेशन कराया गया। छात्राओं ने बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को रोककर हेलमेट लगाने के फायदे बताए।
विज्ञापन

कहा कि बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन न चलाएं। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की छात्रा मधु कुशवाहा को एक दिन का सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी बनाया गया। इस दौरान उन्होंने सड़क पर बिना हेलमेट दोपहिया वाहन दौड़ा रहे लोगों को रोका और पांच दोपहिया वाहनों का चालान किया। साथ ही हेलमेट लगाकर दोपहिया वाहन चलाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन उदयवीर सिंह ने छात्राओं से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुनने के साथ ही सुझाव भी लिए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्यामलाल ने परिवहन विभाग की सेवाओं के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। परिवहन विभाग की कैशलेस योजना, राहवीर योजना, हिट एंड रन के संबंध में छात्राओं को बताया। इस दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी सौरभ कुमार, यात्री व माल कर अधिकारी, वीरेंद्रनाथ राजभर, डाॅ. पीयूष मिश्र, आरआई-टी गुलाबचंद्र, यातायात निरीक्षक संजय सिंह मौजूद रहे।

फोटो- 10 बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को हिदायत देतीं एक दिन की एआरटीओ मधु सिंह। स्रो

फोटो- 10 बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चला रहे लोगों को हिदायत देतीं एक दिन की एआरटीओ मधु सिंह। स्रो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed