फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Strong room of EVM handed over to Central Security Force

ईवीएम का स्ट्रांग रूम केंद्रीय सुरक्षा बल के हवाले

Thu, 24 Feb 2022 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
Strong room of EVM handed over to Central Security Force
मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवान। - फोटो : BANDA
बांदा। मतदान के बाद 1507 ईवीएम अब स्ट्रांग रूम के हवाले हो गई हैं। मंडल मुख्यालय के मंडी समिति परिसर की दुकानों को स्ट्रांग रूम में तब्दील किया गया है। यहां सुरक्षा के लिए तीन स्तर पर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। स्ट्रांग रूम की मुख्य सुरक्षा सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) को सौंपी गई है। 10 मार्च को मतगणना में ईवीएम निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

बुधवार शाम खत्म हुए मतदान के बाद तड़के तक पोलिंग पार्टियों की वापसी और ईवीएम व मतदान संबंधी अभिलेख जमा करने का काम जारी रहा। ईवीएम को स्ट्रांग रूम में रखकर रूम का गेट सील कर दिया गया है। गेट के नजदीक बरामदे में सीआईएसएफ के जवान चार चरणों में 6-6 घंटे की ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। कुल 30 जवान लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि स्ट्रांग रूम में दूसरे स्तर पर बाहरी जनपद से आई पुलिस लगाई गई है। मंडी के मुख्य गेट पर स्थानीय पुलिस भी ड्यूटी पर रहेगी। एसपी ने बताया कि 4 इंस्पेक्टर, 8 सब इंस्पेक्टर और 80 कांस्टेबल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम के 200 मीटर दायरे में किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है। अलबत्ता प्रत्याशी/राजनीतिक दल अपना प्रतिनिधि परिसर में उचित दूरी पर तैनात कर सकेंगे। गुरुवार को जिलाधिकारी अनुराग पटेल, एसडीएम सुधीर कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed