फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Stopped three of negligence salary

लापरवाही पर तीन का वेतन रोका, लेखपाल, सचिव और सफाई कर्मी पर कार्रवाई, लोहिया गांव मनीपुर पहुंचे डीएम

Wed, 04 Feb 2015 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 04 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Stopped three of negligence salary

सरकार की प्राथमिकता वाले लोहिया गांवों में भी सरकारी कर्मचारी पूरी तरह बेपरवाह हैं। इसकी बानगी जिलाधिकारी सुरेश कुमार ने बुधवार को लोहिया गांव मनीपुर (महुआ) में भ्रमण और निरीक्षण करके खुद देखी।

विज्ञापन


डीएम ने लेखपाल और ग्राम पंचायत सचिव समेत तीन कर्मचारियों के वेतन रोकने का आदेश दिया। इसके अलावा कालाबाजारी कर रहे कोटेदार को फटकारा और चेतावनी दी।

गांव में गंदगी देखकर डीएम ने सफाई कर्मी राजकुमार का वेतन रोकते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि के आदेश दिए। डीपीआरओ का निर्देश दिया कि 15 दिन के अंदर सफाई कराकर रिपोर्ट पेश करें वरना कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इंदिरा आवासों के निरीक्षण में अधिकांश अधूरे मिले। निर्माण मानक के मुताबिक नहीं था। यही हाल शौचालयों का था। डीएम ने पंचायत सचिव राम कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि और वेतन रोकने के आदेश दिए। आवास और शौचालय की जांच पीडब्ल्यूडी और आरईएस एक्सईएन को सौंपते हुए शीघ्र जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा। डीएम ने गांव-गांव चौपाल भी लगाई। ग्रामीणों ने कोटेदार पर पैसा अधिक वसूलने और कालाबाजारी के आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कोटेदार लालमन को डांट लगाते हुए कोटा निरस्त करने की चेतावनी दी। एसडीएम नरैनी को निर्देश दिया कि गांव का औचक निरीक्षक करें। कोटेदार की शिकायत मिले तो कार्रवाई करके रिपोर्ट पेश करें। लेखपाल पट्टाधारकोें और पौधरोपण के बारे में नहीं बता पाए। डीएम ने लेखपाल का भी वेतन रोकने के आदेश दिए।


निरीक्षण में डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक राकेश शंकर भी थे। दोनों अधिकारियों ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। एसपी ने कहा कि शराब की हिस्ट्रीशीटर और शराब पीने वालों की जानकारी थाने में दें। निरीक्षण के दौरान सीडीओ श्रीकृष्ण त्रिपाठी, बीडीओ, डीएम के ओएसडी मुहीब अहमद आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed