फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Sterilization of 13 men and 577 women in special fortnight

विशेष पखवारे में 13 पुरुषों और 577 महिलाओं की नसबंदी

Mon, 07 Dec 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sterilization of 13 men and 577 women in special fortnight
मंडलीय प्रबंधक अमृता राज। - फोटो : BANDA
बांदा। परिवार कल्याण कार्यक्रम में चलाए गए विशेष नसबंदी पखवारे में चित्रकूटधाम मंडल की महिलाओं ने पुरुषों से 44 गुना ज्यादा नसबंदी कराई। चारों जिलों में 13 पुरुषों ने और 577 महिलाओं ने परिवार नियोजन का यह तरीका अपनाया। सबसे ज्यादा 203 महिलाएं बांदा जिले की हैं। चित्रकूट में सर्वाधिक छह पुरुषों ने नसबंदी कराई।
विज्ञापन

मंडलीय परिवार नियोजन एवं लॉजिस्टिक मैनेजर अमृता राज ने बताया कि 21 नवंबर से 4 दिसंबर तक पूरे मंडल में नसबंदी पखवारा चलाया गया। परिवार नियोजन का स्थायी साधन नसबंदी कराने में मंडल की महिलाओं ने मिसाल पेश की। चित्रकूट जिले में 6 पुरुषों और 142 महिलाओं ने नसबंदी कराई।
विज्ञापन

इसके अलावा 86 ने आईयूसीडी, 74 ने पीपीआईयूसीडी और 52 ने अंतरा और 132 महिलाओं ने छाया गोली का इस्तेमाल किया। बांदा में 203 महिलाओं और मात्र दो पुरुषों ने नसबंदी कराई। यहां 99 महिलाओं ने पीपीआईयूसी, 33 ने अंतरा इंजेक्शन अपनाया। हमीरपुर में 73 महिलाओं व 3 पुरुषों ने नसबंदी, 66 महिलाओं ने पीपीआईयूसी और 36 ने अंतरा इंजेक्शन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा में 129 महिलाओं और 2 पुरुषों ने नसबंदी कराई। यहां ने 62 पीपीआईयूसी और 51 अंतरा इंजेक्शन लगाए गए। मंडल मैनेजर ने बताया कि परिवार नियोजन अपनाने से मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी आती है।

नसबंदी कराने वाली महिला को मिशन परिवार विकास के तहत दो हजार और पुरुषों को तीन हजार रुपये दिए जाते हैं। महिला को प्रेरित करने वाले को 300 व पुरुष को नसबंदी के लिए प्रेरित करने वाले को 400 रुपये मिलते हैं। प्रसव के दौरान कॉपर-टी का प्रयोग करने वाली महिलाओं को डेढ़ माह और इसके बाद तीन माह के फालोअप पर डेढ़-डेढ़ सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed