फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   State minister's name removed, FIR lodged against PRO and others

Banda News: राज्यमंत्री का नाम हटाया, पीआरओ सहित के खिलाफ तहरीर

Sat, 22 Jun 2024 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
State minister's name removed, FIR lodged against PRO and others
बांदा। मुख्य अभियंता कार्यालय में राज्यमंत्री और उनके कार्यकर्ताओं के हंगामा व मारपीट को लेकर बिजली विभाग के अफसर बृहस्पतिवार की रात पुलिस अधीक्षक आवास पहुंच गए। इन लोगों ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। लोगों का कहना है कि एसपी के कहने पर तहरीर बदली गई। इसमें राज्यमंत्री का नाम हटाकर उनके पीआरओ को आगे किया गया। हालांकि एसपी के आश्वासन के बाद भी दूसरे दिन भी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन


दक्षिणांचल विद्युत वितरण मुख्य अभियंता आरिफ अहमद के कार्यालय में बुधवार रात नौ बजे जलशक्ति राज्यमंत्री अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। इस दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ था। इंजीनियरों से मारपीट की बात भी सामने आई थी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने दूसरे दिन सुबह कार्यालय में करीब तीन घंटे तक बैठक की और कार्रवाई व आंदोलन को लेकर मंथन किया। हालांकि राज्यमंत्री का मामला होने के कारण अधिकारी अपना मुंह खोलने से बचते रहे।
विज्ञापन


एक्सईएन और एई की ओर से गुरुवार को जो तहरीर सोशल मीडिया में वायरल हुई थी, उसमें राज्यमंत्री व उनके कार्यकर्ताओं पर एक्सईएन स्टोर छोटेलाल, एई पुनीत कुमार व सहायक भंडारी आशुतोष दीक्षित के साथ मारपीट करने और मुख्य अभियंता के साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया था। बताया गया कि यह तहरीर कोतवाली में दी भी गई इसके बावजूद रिपोर्ट नहीं लिखी गई। गुरुवार को रात करीब 11 बजे बिजली विभाग के अफसर एसपी आवास पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि एसपी के कहने पर अधिकारियों ने तहरीर बदली। इसमें राज्यमंत्री का नाम हटाया गया। उनके पीआरओ संजय निषाद व उनके 15 साथियों द्वारा मारपीट करने की तहरीर लिखी गई। गुरुवार की रात दूसरी तहरीर लिखी गई, वह भी सोशल मीडिया में वायरल हो गई। हालांकि एफआईआर व तहरीर आदि के बारे में किसी भी तरह की जानकारी देने से बिजली विभाग व पुलिस के अधिकारी बचते रहे। देर शाम तक राज्यमंत्री के साथ आए कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर कवायद चलती रही। अधिकारियों ने दबी जुबान बताया कि देर रात तक मुकदमा दर्ज हो सकता है।


उधर, मुख्य अभियंता आरिफ अहमद ने यह तो स्वीकार किया कि रात में बिजली अधिकारी एसपी आवास गए थे, पर अन्य किसी तरह की जानकारी देने से इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि डिस्काम से ही ऐसी जानकारी मिल सकती है। जबकि नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed