{"_id":"1b71c4a29bc2cd8a041f5e5b5c72b3f1","slug":"starwais-beat-the-srbi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हीरो चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टारवाइस ने सरबई को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हीरो चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टारवाइस ने सरबई को हराया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘हीरो चैलेंज कप’ क्रिकेट के उद्घाटन मैच में
विज्ञापन
स्टारवाइस क्लब की टीम ने सरबई क्लब को हरा दिया। इसके पूर्व खिलाड़ियों से
परिचय प्राप्त कर मैच के उद्घाटन की रस्म अधिवक्ता शेख सादी जमां
(मुतवल्ली ईदगाह व जामा मस्जिद) और आलोक अग्रवाल (डीलर मयूर मोटर्स) ने अदा
की।
रविवार को राइफल क्लब ग्राउंड में हीरो चैलेंज कप मैच शुरू हुआ। स्टार वाइस टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 16 ओवर में 106 रन बनाए।
यासीन ने 20 गेंदों पर 4 चौके और एक छक्के के साथ 36 रन बनाए। मुकीम ने 10 गेंदों पर 3 चौकों के साथ 20 रन बनाया। सरबई टीम के गेंदबाज अभिषेक ने तीन ओवर में 24 रन देकर दो और बिन्नी ने 27 रन देकर दो विकेट लिए।
जवाब में सरबई टीम 96 रनों के स्कोर पर आल आउट हो गई। सबसे ज्यादा 8 गेंदों पर 20 रन अभिषेक ने बनाए। इसमें चार चौके शामिल थे। इसी तरह मोहम्मद अजीज ने 21 गेंदों पर 3 चौकों के साथ 20 रनों का स्कोर तैयार किया।
स्टार वाइज के गेंदबाज प्रवेश ने तीन ओवर में 17 रन देकर तीन और कैलाश ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए। अंपायरों में इशरत व खुर्शीद और कमेंटेटर में महेश साहिल, राजेश गुप्ता और शिवा शामिल थे।
स्कोरर गुड्डू और मैच रेफरी राजेंद्र अवस्थी रहे। मैच का प्रायोजन श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस लिमिटेड ने किया। ब्रांच मैनेजर नवीन विश्वकर्मा ने द्वितीय प्राइज देने की घोषणा की। सोमवार को सुबह न्यू स्टार और यूएमसीसी क्लब के बीच तथा दोपहर को इलेवन स्टार और जेके क्लब के बीच मैच होंगे।