{"_id":"90b2abcd3130075635e46c4b3ad53c85","slug":"staff-organized-work-honestly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मी संगठित हो ईमानदारी से काम करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मी संगठित हो ईमानदारी से काम करें
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 09 Apr 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष जुगुल किशोर वाल्मीकि का नगर पालिका में अध्यक्ष और सफाई कर्मचारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्हें स्मृतिचिन्ह भेंट किए। अध्यक्ष ने सफाई कर्मचारियों को संगठित रहकर ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करने को कहा।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को आयोग अध्यक्ष श्री वाल्मीकि ने पालिका परिसर में आयोजित समारोह मेें कहा कि सफाईकर्मी अपने परिवार और समाज के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहें। सफाईकर्मियों की जो भी समस्याएं उन्हें यहां मिली हैं, उनसे वह मुख्यमंत्री को अवगत कराएंगे और निस्तारण कराएंगे। अध्यक्ष विनोद जैन ने आयोग अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेशीय उपाध्यक्ष डीडी पंडा के निर्देशन में सर्वसम्मति से संघ का चुनाव हुआ। वरिष्ठ कार्यवाहक नायक ओम प्रकाश भारतीय (बबली) जिलाध्यक्ष और छोटेलाल कटियार महासचिव चुने गए।
विज्ञापन
प्रशासनिक महासचिव कालूराम त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष राजकुमार, सचिव केदारनाथ, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार और मीडिया प्रभारी हरि किशन बनाए गए। एक सप्ताह में जिले की अन्य नगर पालिका और पंचायतों के पदाधिकारियों की सूची तैयार की जाएगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष श्रीमती जैन व ईओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, उपस्थित रहे। संघ ने आयोग अध्यक्ष को छह सूत्रीय ज्ञापन भी दिया। मटौंध नगर में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष का सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ ने स्वागत किया।
प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कामता प्रसाद वाल्मीकि की अगुवाई में आयोग अध्यक्ष की अगवानी की गई। उन्हें मलिन बस्तियों के बारे में बताया गया। अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जो सम्मान सपा में है वो और कहीं नहीं।
इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, सपा जिला महासचिव राजेंद्र यादव, विजय कुमार सोनकर, गोरेलाल प्रधान, मुन्नालाल वर्मा प्रधान, कालका प्रसाद वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।